v
प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं औ
प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं और विदेशी नेताओं के साथ मिलने पर गर्मजोशी से गले मिलने के अंदाज पर तंज कसने वाली पार्टी कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज संसद भवन के चालु सत्र में मोदी को गले लगा कर खुद मजाक बन कर रह गए।
कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपनी भाव भंगिमाओं के लिए हमेशा ख़बरों में बने रहने वाले पीएम मोदी की आलोचना करती रही है। नॅशनल तथा इंटरनेशनल मीडिया में भी इस बात पर हमेशा चर्चा होती रहती है कि मोदी विदेशी नेताओं से गले लगते हैं या फिर उनके गले पड़ जाते हैं? पर शुक्रवार को लोकसभा में चल रही अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस तरह से अपने सीट से उठ कर पीएम मोदी को गले लगाया, वो बेहद अप्रत्याशित रहा और इसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी। अब इस कृत्य पर राहुल गांधी का उपहास भी उड़ाया जाने लगा है।
?? ????? ????? ?? ??? ?? ?? @narendramodi ?? ????? ??????? ??? @RahulGandhi ?? ???? ??? ??? "???? ??? ??? ???? ?? ??? ?? ????? ????? ??? ????????? ???? ???????? ?? ????? ???? ?? ???? ??????? ??? ?? ???? ????? ?? ????? ????? ?? ???? ???? ?? ??? ?? ??????" #NoConfidenceMotion pic.twitter.com/112j2lBhEo
— Dr Bizay Sonkar Shastri (@BizayShastriBJP) July 20, 2018
मोदी ने अपने अमेरिका दौरे के वक़्त फेसबुक प्रमुख मार्क जकरबर्ग को अपनी बांहों में भर लिया था, वहीं न्यूयॉर्क में तब के अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा के संग भी कुछ ऐसा ही किया। इसके अलावा भी कई मौकों पर इजराइल, रसिया जैसे देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भी पीएम मोदी ने गले लगा कर स्वागत किया था।
पीएम मोदी के विदेशी मेहमानों और मेजबानों को बाहों में भरने के तरीके को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा हुई और कांग्रेस ने इसे भी एक मुद्दा बना कर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। कांग्रेस पार्टी ने इसी दौरान एक आलोचनात्मक वीडियो भी जारी किया था जिसे कई लोगों ने सोशल मीडिया पर देखा और बहुत लोगों ने इसकी आलोचना भी की थी।
बहरहाल शुक्रवार को संसद के निचले सदन लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के वक़्त राहुल गांधी के मोदी को गले लगा लेने को लेकर अलग अलग हलकों से कई तरह की प्रतिक्रियाएँ आई हैं। राहुल गांधी के इस अंदाज़ से सत्ता के साथ साथ विपक्ष के लोग भी हैरान रह गए। भाजपा के ज्यादातर नेता इसे या तो बचपना बता रहे है या फिर नौटंकी कह रहे हैं।
जबसे योगी आदित्यनाथ कि
7 years ago
Still Unfold
आपने हमेशा सोनू निगम को अपनी आवाज को लेकर चर्चा म
7 years ago
Still Unfold
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की...
7 years ago
Still Unfold