v दिग्गी राजा का एक ट्वीट और लोगों ने उन्हें लपेट लपेट कर धोया - पढ़े पूरी खबर | Stillunfold

दिग्गी राजा का एक ट्वीट और लोगों ने उन्हें लपेट लपेट कर धोया - पढ़े पूरी खबर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह हमेशा अपन

7 years ago
दिग्गी राजा का एक ट्वीट और लोगों ने उन्हें लपेट लपेट कर धोया - पढ़े पूरी खबर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह हमेशा अपने बयानों और विवादों के चलते सुर्खियों बटोर ही लेते है। इस बार तो उनकी जुबान ट्विटर पर भी फिसल गयी है। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर बहुत कुछ चल रहा है। चलिए जानते है कि दिग्विजय जी ने इस बार किस बात को लेकर हेडलाइंस में है?

यह कांग्रेस नेता अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में आए हैं। इन्होंने एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट कर टेक्स्ट में कुछ लिखा था और जो उन्होंने लिखा वो खबरों में छा गया। आपको बता दे कि वीडियो पूर्व कांग्रेस सांसद राजकुमारी रतन सिंह का है और इस वीडियो को एक्सप्लेन करने के चक्कर में दिग्विजय सुर्खियों में आ गए।

दिग्विजय ने वीडियो के नीचे लिखा था कि रतना सिंह जो की स्वर्गीय दिनेश सिंह की पुत्री हैं, पहले इंदिरा गांधी की केबिनेट में थीं और बाद में राहुल गांधी की भी केबिनेट में शामिल हुई थीं।


Source = Timesofindia

इस ट्वीट के करते ही लोगो ने दिग्विजय सिंह से पूछना शुरू कर दिया कि आखिर राहुल गांधी की कौन सी केबिनेट आज तक बनी है जिसमें राजकुमारी रतना सिंह को भी शामिल किया गया था, क्योंकि राहुल तो कभी पी एम या सी एम में से कुछ नहीं बने। 

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा शुरू होते ही दिग्विजय सिंह ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया और फिर पुनः नया ट्वीट डाला है। 

दरहसल हुआ यह था कि दिग्विजय सिंह से लिखने में चूक हो गई थी। रानी रतना सिंह इंदिरा गांधी के बाद राजीव गांधी की केबिनेट का हिस्सा  हुआ करती थीं। लेकिन दिग्विजय सिंह ने राजीव गांधी की जगह राहुल गांधी लिख दिया था।


बाद में उन्होंने वापिस ट्वीट किया, जिसमे उन्होंने इनफार्मेशन तो सही लिखी किन्तु वापिस गड़बड़ी करदी। दरहसल, राजीव गांधी इंग्लिश में Rajiv Gandhi लिखा करते थे जबकि दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में राजीव की स्पेलिंग Rajeev लिखी है। इस बात को लेकर कई लोग इन्हें ताने कस रहे है

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि दिग्विजय सिंह से भूल हुई है। यह भूल तो वो अक्सर करते आ रहे है। पिछले साल की ही बात है कि वे मीडिया में बात करते हुए पाक अधिकृत कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीेर कह गए थे। इसके चलते कांग्रेस को भी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी और यह हुआ भी उस वक्त था जब दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहद नाजुक हो गए थे।

इसके अलावा वर्ष  2013 में उन्होंने अपनी ही पार्टी की मीनाक्षी नटराजन को 'सौ टंच माल' कह दिया था। खेर बाद में उन्होंने इस बात को लेकर सफाई भी दी थी लेकिन यह बात तब तक बहुत फैल चुकी थी।


इनके ट्वीट पर लोगो की प्रतिक्रिया

Comment