किसके जैसी शादीशुदा जिंदगी चाहती है दीपिका पादुकोण? कौन है उनकी पसंदीदा जोड़ी?

5 years ago
किसके जैसी शादीशुदा जिंदगी चाहती है दीपिका पादुकोण? कौन है उनकी पसंदीदा जोड़ी?

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी है। इनकी दोस्ती की शुरुआत संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म “गोलियों की रासलीला: रामलीला” से हुई थी। कुछ साल तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद अब इस जोड़ी ने एक होने फैसला किया है। हाल ही में इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने नवंबर महीने में प्रस्तावित अपनी शादी से जुड़ी कई बातों को साझा किया। 

आने वाली 14 व 15 नवंबर 2018 को रणवीर और दीपिका की शादी होने वाली है, इसकी जानकारी इन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा अपने प्रशंसकों को दी है। इंटरव्यू में दीपिका ने बताया की वो अपनी शादी के लिए बहुत ही उत्सुक हैं। दीपिका को यह यकीन है कि  इस शादी से उनके जीवन में कोई बदलाव नहीं आएगा। 

इंटरव्यू में दीपिका ने अपने सबसे पसंदीदा जोड़े के बारे में बताया और कहा कि वो अपनी शादीशुदा जिंदगी इसी जोड़े की तरह से चाहती है। दीपिका ने बताया की उनके माता पिता ही उनके सबसे पसंदीदा जोड़ा है और वो उन्हीं की तरह अपनी शादीशुदा जिंदगी जीना चाहती है। इंडिया टुडे से बातचीत में दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण ने कहा की आजकल शादी की तैयारी बच्चे स्वयं ही कर लेते है। माँ बाप को बस साथ देना होता है। 

दीपिका और रणवीर के सम्बन्धो के बारे में दीपिका के पिता ने कहा की ‘जब मीडिया में दीपिका और रणवीर के सम्बन्धो के बारे में ख़बरे आती थी तब चिंतित हो जाता था, पर कुछ समय बाद हमे इन सब की आदत हो गयी। इनमें कई खबर सही होती थी तो कई खबर निराधार होती थी’। 

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार दोनों की शादी आने वाली 14 व 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में आयोजित होगी। शादी के लिए दोनों की ड्रेस, डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की है। दोनों शादी के बाद लम्बे हनीमून पर नहीं जायेंगे क्योंकि रणवीर शादी के बाद अपनी आने वाली फिल्म “सिंबा” की  शूटिंग में शामिल होने वाले है।

Comment

Popular Posts