मॉन्स्टर बना तैमूर, बॉलीवुड ने धूम धाम से मनाया पश्चिमी त्यौहार हैलोवीन

5 years ago
मॉन्स्टर बना तैमूर, बॉलीवुड ने धूम धाम से मनाया पश्चिमी त्यौहार हैलोवीन

बॉलीवुड में हर त्यौहार मनाया जाता है भले ही फिर वो भारतीय त्यौहार हो या फिर गैर भारतीय। पश्चिमी त्यौहार हैलोवीन भी अब हमारे देश में भी देखने को मिल जाता है। इसी के साथ कल बॉलीवुड सितारों के बच्चों ने बड़ी धूमधाम से इस त्यौहार को मनाया। इस त्यौहार को मानाने के लिए एक पार्टी का आयोजन किया गया और इस हैलोवीन पार्टी में सलमान खान के भांजे आहिल, सोहा अली खान की बेटी इनाया और बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी किड तैमूर अली खान भी मौजूद थे। 

हैलोवीन त्यौहार पश्चिमी देशों का त्यौहार है। ये खास तौर पर क्रिश्चिन लोगो का त्यौहार है। जो अक्टूबर माह की आख़िरी तारीख को मनाया जाता है। इस त्यौहार को अब हमारे देश में भी कई लोगों द्वारा मनाया जाने लगा है। फिर इसे मनाने में अपना बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है। 

कल बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बच्चों ने एक साथ मिलकर हैलोवीन फेस्टिवल मनाया जिसमे सलमान खान के भांजे आहिल, सोहा अली खान की बेटी इनाया, करन जौहर के बेटा यश और बेटी रूही, तुषार कपूर अपने बेटे लक्ष्य के साथ पहुंचे। पर इन सब में खास आकर्षण का केंद्र मशहूर सेलिब्रिटी किड तैमूर अली खान थे। तैमूर जैसे ही पार्टी वेन्यू पर पहुंचे उन्हें देख कर लग रहा था कि वो पूरी तरह से तैयार हो कर आये है, हैलोवीन सेलिब्रेट करने को। तैमूर ने भूत वाली टी शर्ट पहन रखी थी। वही तैमूर की बहन इनाया बनी सबसे प्यारी भूत।

Comment

Popular Posts