6117 कुचिपुड़ी नृत्य कलाकारों ने बनाया न्यू गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड

6117 'कुचिपुड़ी' नृत्य कलाकारों की एक एक बहुत बड़ी संख्या ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आईजीएमसी स्टेडियम में एक शानदार शो का आयोजन किया। जो कि एक नया गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड है।

7 years ago
6117 कुचिपुड़ी नृत्य कलाकारों ने बनाया न्यू गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड

6117 'कुचिपुड़ी' नृत्य कलाकारों की एक एक बहुत बड़ी संख्या ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आईजीएमसी स्टेडियम में एक शानदार शो का आयोजन किया। जो कि एक नया गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड है।

यह "महा वृंदा नाट्यम" (ग्रैंड समूह नृत्य) अमेरिका, ब्रिटेन, भारत, हांगकांग, रूस, संयुक्त अरब अमीरात और मॉरीशस से आई नृत्यांगनाओं द्वारा का एक सुर में कुचिपुड़ी प्रस्तुति ‘जयमु-जयमु’ को प्रदर्शित किया। गिनीज के निर्णायक ऋषि नाथ ने इस रिकॉर्ड की घोषणा करते हुए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू  और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। नर्तकियों के इस समूह में 5 वर्ष से लेकर 60 साल की आयु तक के कलाकार शामिल थे। 

Source = Indianexpress

इस भव्य समूह नृत्य को भाषा और संस्कृति विभाग की तरफ से दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश के अधिकारियों ने '5 वें अंतरराष्ट्रीय कुचिपुड़ी डांस कंवेंशन' का आयोजन दुनियाभर में इस डांस फॉर्म को प्रसिद्द करने के लिए किया गया था।

कुचिपुड़ी प्रस्तुति ‘जयमु-जयमु’ को प्रसिद्ध नर्तकी गुरु डॉ वेम्पति चिन्ना सत्यम ने कोरियोग्राफ किया है। 

Source = Thenewsminute

इस 13 मिनट के शानदार नृत्य को इस वर्ष का 'ग्रैंड ग्रुप डांस' भी  चुना गया। गिनीज ने इस रिकॉर्ड में प्रवेश के लिए ५ मिनट की समय सिमा तय की हुई है। 

सम्मानित 'कुचिपुड़ी' गुरु राजा-राधा रेड्डी और यामिनी कृष्णा मूर्ति, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू, और कई  कई अन्य लोगों ने उपस्थिति होकर इस अयुजन के समापन समारोह की शोभा बढ़ाई।

एक अन्य विशिष्ट कुचिपुड़ी परफॉरमेंस की रचना वेम्पति चीन सत्यम 'आनंद ताण्डवं' द्वारा की गई तथा माधवपद्दी मूर्ति द्वारा प्रस्तुति दी गई।


Comment

Popular Posts