लव मैरिज या अरेंज मैरिज क्या करना चाहिए? जानिए इसका जवाब

प्यार की अपनी ही एक अनोखी कहानी और खूबसूरती होती है। जिसको हर कोई पाना चाहता है। फिर वो चाहे शादी के बाद हो या फिर शादी से पहले।

6 years ago
लव मैरिज या अरेंज मैरिज क्या करना चाहिए? जानिए इसका जवाब

प्यार की अपनी ही एक अनोखी कहानी और खूबसूरती होती है। जिसको हर कोई पाना चाहता है। फिर वो चाहे शादी के बाद हो या फिर शादी से पहले। आज की जनरेशन में प्यार को लेकर सबसे ज्यादा बहस देखने को मिलती है। इस बहस को सभी अपने-अपने चश्मों से लव मैरिज या मैरिज मैरिज कहते है।

जब हम स्कूल या कॉलेज में होते है। तो हमारे दोस्त हमसे पूछते थे कि यार तुम लव या अरेंज मैरिज करना चाहोगे। जहां पर सवाल खत्म हुआ ही नहीं वहां पर ही इसको लेकर जंग जंग हो जाती थी। इस टॉपिक पर सभी फ्रैंड्स अपनी-अपनी राय बताने लगते थे। इस बात पर सभी लोग एक दूसरे को गलत साबित करने में लगे जाते थे। आज इस मुद्दे पर हम आपसे कुछ दिलचप्स बातें करने वाले है।

हमारी पसंद की लाते तो

Source = GIPHY

जब आप लव मैरिज करते है। तो आप का सबसे बड़ा पंगा आपके पति की माँ मतलब सासु माँ के साथ होता है। जब भी आप कुछ गलती करती है तो सुनना पड़ता है कि 'हमारी पसंद की लाते तो ऐसा न होता' यह बहुत आम बात है क्योंकि सास भी कभी बहू हुआ करती थी।

सास शक्कर सी हो तब भी

Source = Hindustantimes

लव मैरिज हो या फिर अरेंज मैरिज सभी लड़कियों को अपनी सासू माँ के आगे झुकना ही पड़ता है, क्योंकि हर लड़की को अग्नि परीक्षा से गुजरना होता है। कहते है ना कि 'सास शक्कर सी हो तब भी वो टक्कर देती है।'

दुल्हन वही जो पिया मन भाए

Source = Antarajewellery

अरेंज मैरिज करने वाली लड़कियों को इस बात सहूलियत होती है कि वे लड़के के घरवालों को पहले ही पसंद आ चुकी है। अगर थोड़ी सी मेहनत ओर कर ली जाये तो बची हुई जंग भी जीती जा सकती है। आपने यह कहावत तो सुनी ही होगी कि "दुल्हन वही जो पिया मन भाए"।  

जोरू का गुलाम

Source = Yimg

लव मैरिज करने वाले लड़कों को अपनी दुल्हन पहले ही पसंद आ जाती है। बस लड़की को लड़के के बाकि घर के लोगों का दिल जीतना होता है। नहीं तो आप लोगों को पता ही है कि दुनिया के लोग और नाते रिश्तेदार कहने लगते है। पत्नी के आने से हमारा लड़का तो "जोरू का गुलाम" हो गया है।

आ करीब आ

Source = Net

अरेंज मैरिज में शारीरिक संबंध बनाते समय दोनों को थोड़ा बहुत अजीब लग सकता है। लेकिन अगर आपका जीवन साथी समझदार है तो आपको किसी भी प्रकार की दिक़्कत नहीं होती है।

ऐसे न मुझे तुम देखो

Source = Blogspot

यदि आप लव मैरिज करते है। तो आपको अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय आपको यह फायदा होता है कि आप दोनों एक दूसरे को पहले से ही अच्छे से जानते है और एक दूसरे को समझते है। ऐसे में आपकी मर्जी के खिलाफ वो किसी तरह की जबरदस्ती नहीं कर सकते है।

धीरे धीरे प्यार को बढ़ाना है

Source = Cloudfront

अरेंज मैरिज एक दूसरे को समझते में थोड़ा समय लगता है। फिर बाद में धीरे-धीरे प्यार हो जाता है। जिससे आपके रिश्ते में नयापन बना रहता है।

इश्क हुआ कैसे हुआ

Source = Twimg

लव मैरिज में आप दोनों एक दूसरे को पहले से ही अच्छे से जानते और समझते है। जिसकी मदद से शादी के बाद दोनों एक दूसरे के साथ अपनी फीलिंग आसानी से शेयर कर पाते है।

तेरा साथ है कितना प्यारा

Source = Rediff

अरेंज मैरिज में आपको अपने लाइफ पार्टनर की आदत के बारे कुछ भी पता नहीं होता है। जिससे आप दोनों को एक दूसरे को समझने में थोड़ा समय लगता है। मगर धीरे धीरे दोनों अपने रंग में ढलने लगते है। जिससे आपको अपना लाइफ पार्टनर अच्छा लगाने लगता है।   

तुम बदल न जाना

Source = Bt

लव मैरिज होने पर आप दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे तरह से जानते हो, इसलिए बिना किसी संकोच के आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ खुलकर जीवन बिता सकते हो।

यह है जवाब

Source = Pinimg

लव और अरेंज मैरिज एक ऐसा मुद्दा है जो कभी भी खत्म नहीं हो सकता है। इस बीच जो अहम् बात होती है वो पीछे छूट जाती है। वो यह कि रिश्तों में मजबूती आपसी समझदारी से बढ़ती है। किसी भी रिश्ते में प्यार बना रहे यह आवश्यक है। फिर चाहे आप ने लव मैरिज की हो या अरेंज मैरिज।

इस बात का रखें ध्यान

Source = Deccanchronicle

शादी शब्द का मतलब होता है कि ऐसे जीवनसाथी के साथ अपनी पूरी लाइफ को बिताना जो आपको अच्छे से समझ सके और उम्रभर आपके साथ रहे। आपके हर सुख दुःख में वो आपके साथ हो। वही सही जीवनसाथी की निशानी होती है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपने शादी के पहले प्यार किया या शादी के बाद।

Comment

Popular Posts