v
आज के समय में लड़कियों को सिगरेट पीते हुए आमतौर से ...
आज के समय में लड़कियों को सिगरेट पीते हुए आमतौर से देखा जा सकता है। पिछले तीन सालों में स्मोकिंग का यह ट्रेंड बहुत ज्यादा बढ़ा है। होटल्स, पब, ओपन प्लेसस या फिर अपने दोस्तों के साथ या अकेले ही सिगरेट के कश उड़ाते हुए लड़कियों को देखा जा सकता है। इसमें केवल कॉलेज गर्ल्स ही बल्कि स्कूल गर्ल्स भी शामिल है।
डॉक्टर्स का कहना है कि कम उम्र में सिगरेट को लेकर लड़कियों का यह बावलापन उन्हें भविष्य में बहुत दिक्कत देगा। अचानक से बढ़ रहे सिगरेट के चलन को लेकर जब लड़कियों से पूछा गया तो उन्होंने इस बात पर फ्रैंकली होकर बताया कि वो सिगरेट की कश इसलिए लगाती हैं, क्योंकि वे खुद को बाकि लोगो के मुकाबले आज के समय में स्मार्ट और बोल्ड दिखाना चाहती हैं।
कॉलेज स्टूडेंट रूचि कभी कभार एक सिगरेट का कश लगा लेती है। उन्होंने बताया कि सिगरेट पीने की एक वजह लैंगिक समानता को बढ़ावा देना या फिर वजन कम करना भी होता है। कोई भी सिगरेट पीने का कारण नहीं बता पाया, जिससे लोग सहमत हो। लेकिन यह तनाव बस्टर की तरह काम करता है। लड़कियां पहले बंद कमरे में सिगरेट का कश लगाया करती थी। परन्तु आज के समय में लड़कियां ओपन में ही सिगरेट पीती है और वो इसके साइड इफ़ेक्ट भी जानती है।
रीचा शर्मा पहले के रेगुलर सिगरेट पीती थी, लेकिन अब उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ दिया है। रीचा कहती है कि सिगरेट पीना हेल्थ के लिए सही नहीं है। परन्तु एक आम धारणा बनी हुई है कि सिगरेट पीने से टेंशन कम होती है। इसके बावजूद भी लड़किया स्मोकिंग करने लगाती है। इसकी दूसरी वजह यह भी की उन्हें अपनी लाइफ स्टाइल को बदलना है। परन्तु लड़कियों को लड़को जैसी हैबिट नहीं होती है। लड़कियां इस आदत को आसानी से दूर कर लेती है। जबकि लड़कों के साथ ऐसा नहीं हो सकता है। लड़के लाख कोशिश करने के बाद भी सिगरेट की लत को छोड़ नहीं पाते है।
राजधानी के बड़े पान शॉप के संचालक भी इस बात को मानते हैं कि पिछले पांच साल में भोपाल की लड़कियों में सिगरेट का चलन बहुत बढ़ा गया है। भोपाल में बाहर से आकर पढ़ने वाली लड़कियां ना तो सिर्फ ओपनली स्मोकिंग करती हैं। बल्कि सिगरेट की दुकान पर बेझिझक सिगरेट को खरीदती भी हैं। इस सिगरेट के चलन की बढ़त को इस तरह से समझा जा सकता है कि पांच साल में पहले जहां तक एक या दो लड़कियां सिगरेट को खरीदती थी। वही अब सिगरेट की बिक्री में संख्या प्रतिदिन 20 से 25 के बीच हो चुकी है।
स्टूडेंट अनुजा श्रीवास्तव भी सिगरेट को विशेष अवसरों पर पीती हैं। उनका ऐसा मानना है कि आज के समय में खुद को स्मार्ट और बोल्ड दिखाने के लिए हम लड़किया स्मोकिंग करती हैं। स्मोकिंग करने के पीछे हम लड़कियों की दूसरी बड़ी वजह यह भी है कि अपने लाइफ स्टाइल को ऊंचा दिखाना भी है। अनुजा यह भी जानती हैं कि सिगरेट की यह आदत अच्छी नहीं है। फिर भी अनुजा कहती है कि कभी कभार सिगरेट का पीना चल जाता है।
एम डी मेडिसिन डॉ. विनोद कोठरी का कहना हैं कि आज कल की लड़कियों में सिगरेट की कश का बढ़ता हुआ माहौल बिलकुल सही नहीं है। कम उम्र में सिगरेट को पीना या ड्रिकिंग की आदत से लड़कियां कैंसर (2.2-2) का मरीज तो बन ही जाती है। इसके साथ ही हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम भी सबसे पहले होती है। इसके अलावा बांझपन भी सबसे बड़ी प्रॉब्लम है। स्मोकिंग के चलते आजकल की लड़कियों में यह दिक्कत सामने आ रही है।
जबसे योगी आदित्यनाथ कि
7 years ago
Still Unfold
आपने हमेशा सोनू निगम को अपनी आवाज को लेकर चर्चा म
7 years ago
Still Unfold
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की...
7 years ago
Still Unfold