राम गोपाल वर्मा कि नई फिल्म 'मेरी बेटी सनी लियोनी बनना चाहती है'

जाने माने फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा उर्फ़ रामू एक बार फिर से सुर्खियों में है।

6 years ago
राम गोपाल वर्मा कि नई फिल्म 'मेरी बेटी सनी लियोनी बनना चाहती है'

जाने माने फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा उर्फ़ रामू एक बार फिर से सुर्खियों में है। वैसे तो रामू आमतौर पर हॉरर और अंडरवर्ल्ड पर मूवी बनान पसंद करते है। लेकिन इस बार वो एक अलग धमाका करते हुए महिला सशक्तिकरण पर फिल्म लेकर आये है।

रामू की शार्ट फिल्म 'मेरी बेटी सनी लियोनी बनना चाहती है'

दरअसल, राम गोपाल वर्मा एक शार्ट मूवी लेकर आये है। जिसका नाम है 'मेरी बेटी सनी लियोनी बनना चाहती है।' यह फिल्म रिलीज होने के बाद से चर्चा ही में हैं। यह एक शार्ट मूवी है। जिसे यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया है। यह मूवी सिर्फ साढ़े 11 मिनट की है। राम गोपाल वर्मा की यह फिल्म देश की महिलाओं के प्रति उनके सेक्सुअल फ्रीडम पर सवाल खड़ा करती है।

रामू ने अपनी इस फिल्म को यू-ट्यूब पर 2 जून को अपलोड किया था। जिसे अब तक 2,302,839 व्यूज मिल चुके है। साथ ही एक तरफ जहां इस मूवी को यू-ट्यूब पर 14234 लाइक मिले है तो वही इसके डिस-लाइक की संख्या भी लगभग सामान ही है।

क्या है मूवी में खास?

Source = Intoday

यह मूवी एक छोटे से कमरे में शुरू होती है। जहाँ पर एक लड़की और उसके माता और पिता मौजूद है। जब यह लड़की अपने माता पिता को बताती है कि वो सनी लियोनी बनाना चाहती है। तो उसके माता पिता यह बात सुनकर हैरान हो जाते है और फिर शुरू हो जाती है सभी में बहस। वो लड़की अपने माता पिता के सामने अपनी इस बात को रखने का तर्क देती है।

इस मूवी में आगे उस लड़की के पिता अपने बेटी से सवाल करते है। क्या तुम सनी लियोनी बनना चाहती है? क्या है मतलब इसका? फिर वह लड़की अपने माता पिता को समझते हुए कहती है कि अगर  मै सनी लियोनी बनाना चाहती है, तो इसमें बुरा क्या है? इस बात को सुनकर उसकी माँ परेशान है कि उनकी बेटी एक पोर्न स्टार बनेगी तो लोग क्या कहेंगे। उसने अपनी माँ को बताया कि वो दुनिया के लिए नहीं सिर्फ वह खुद के लिए ही जीना चाहती है। माता पिता अपनी बेटी को समझाने की बहुत कोशिश करते है। लेकिन वह नहीं समझती है और वहां से चली जाती है।

रामू की अन्य फिल्मों से अलग

Source = Intoday

राम गोपाल की यह शार्ट मूवी उनकी फिल्मों से बहुत अलग है। इस मूवी में राम गोपाल ने बोल्ड और बिंदास तरीके से अपनी बात को रखा है। अगर किरदारों की बात की जाये तो इस फिल्म में मकरंद देशपांडे, दिव्या जगदाले और नैना गांगुली ने अपने अहम् रोल को बहुत ही अच्छे से निभाया है। इस फिल्म को लोगों का मिलाजुला रिस्पांस मिला है। कुछ लोगों ने इसकी तारीफ है तो वही दूसरी ओर कुछ ने इस मूवी को शर्म करने वाली बताया है।

रामू का सनी लियोनी कनेक्शन

Source = Scoopwhoop

इस फिल्म से पहले भी राम गोपल वर्मा (5.3-4) का नाम सनी लियोनी के साथ तब जुड़ा था। जब उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि वह यह चाहते है कि 

'सभी महिलाएं अपने पतियों को उसी प्रकार सुख दें जैसे सनी लियोनी दे रही हैं.'
Comment

Popular Posts