जब मगरमच्छ को पिलाई जबरदस्ती शराब - फोटोज हुई वायरल

क्या आप जानवरों से नफरत करते है?

6 years ago
जब मगरमच्छ को पिलाई जबरदस्ती शराब - फोटोज हुई वायरल

क्या आप जानवरों से नफरत करते है?

क्या आप जानबूझकर जानवरों को परेशान करते है?

अगर आपके अंदर भी किसी जानवर को परेशान करने की बुरी आदत है तो आप सुधर जाये नहीं तो यह आपके लिए बहुत महंगा साबित हो सकता है और आप पर लग सकता है लाखों का जुर्माना। दरअसल, अमेरिका के साउथ कैरोलिना से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें यहाँ के दो लोगों को एक मगरमच्छ को परेशान करने और उसके साथ जबरदस्ती करने के आरोप में हवालात में डाल दिया गया।

यह मामला तब सामने आया जब इन लोगों ने सोशल साइट पर अपनी पिक्स पोस्ट की और जैसे ही पुलिस को इसके बारे में पता लगा। उन दोनों को पकड़ कर जेल में डाल दिया गया।

जानिए आखिर माजरा क्या है?

Source = Wordpress

जोसेफ एंड्रयू फ्लॉयड (20) और लॉयड ब्राउन(21) ये दोनों शख्स साउथ कैरोलिना के रहने वाले है। कुछ दिन पहले की बात है, जब ये लोग कही जा रहे थे। तभी रस्ते में इन्हें मगरमच्छ का एक बच्चा दिखाई दिया। फिर क्या था, मगरमच्छ छोटा था इसका फायदा उठाकर इन दोनों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। बात यही ख़त्म नहीं हुई, इन लोगों ने उसे हाथ में पकड़कर उठाया और मगरमच्छ को जबरदस्ती शराब पिलाना शुरू कर दिया।

Source = Wordpress

ऐसा करते हुए उन्होंने पिक्चर्स भी ली और इन्हे स्नैपचैट पर अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर किया। तभी से यह तस्वीरें वायरल होने लगी और इस मामले को संज्ञान में लेते हुए। इन दोनों पर मगरमच्छ को जबरदस्ती शराब पिलाने का मामला दर्ज किया गया।

Source = Wordpress

यह घटना बुधवार को जस्पर काउंटी में हुई, जो राज्य के दक्षिणी हिस्से में तटीय क्षेत्र में स्थित है। "हमने इस बारे में कई ईमेल और फोन कॉल प्राप्त करना शुरू कर दिया लोगों ने स्नैपचैट (6.4-3) खातों से स्क्रीनशॉट ले लिए थे, "एजेंसी के प्रवक्ता, कैंडल मैककॉनी ने सीएनएन को बताया।  

यहां हम आपको इस घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी आपको दिखा रहे है। जिसमें आप खुद देख सकते है कि किस निर्दयता के साथ इन दोनों ने उस किशोर मगरमच्छ के साथ बुरा बर्ताव किया। खबर के अनुसार, वन्यजीवों के उत्पीड़न के आरोपों के अलावा, फ्लोयड और ब्राउन पर $ 300 का अधिकतम जुर्माना भी लगाया गया है।

Comment

Popular Posts