कल दिल्ली वालों ने देखी बाज की ताकत, जानिए क्या है पूरा मामला?

यह तो सभी जानते है कि पक्षियों में बाज को बहुत ताकतवर माना जाता है। इस बात का अंदाजा कल दिल्ली के लोगों को भी लगा। कल का दिन वह मेट्रो में सफर करने वाले लोगो के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं रहा। जब कल दिल्ली में एक बाज मेट्रो के इलेक्ट्रिकल तारों से टकरा गया जिसके कारण नोएडा और वैशाली को द्वारका से जोड़ने वाली ब्लू लाइन पर सेवाओं को बंद करना पड़ा। जिस कारण सेकड़ो लोग मेट्रो स्टेशनो पर कई घंटो फंसे रह गए।

जानिए क्या हुआ था कल?

Source =Hindustantimes

दिल्ली मेट्रो (5.4-3) के अधिकारियो के अनुसार बताया जा रहा है कि कल करीब 5 बजे एक बाज इंद्रप्रस्थ और यमुना बैंक के बीच मेट्रो के बिजली के तारों से टकरा गया, जिस कारण शॉर्ट सर्किट हो गया और वही रुक गई। इस समस्या को सुलझाने के लिए मेट्रो अधिकारियों को करीब 3 घंटे तक जबरदस्त मशक्कत करनी पड़ी। जिस कारण 3 घंटे तक मेट्रो वही रुकी रही और यात्रियों को इतनी देर स्टेशन पर ही रुकना पड़ा। इसके बाद लगभग पौने आठ बजे तारों को ठीक कर पाए। मेट्रो सेवा रुक जाने के कारण यात्री परेशान हो रहे थे। पौने आठ बजे के उपरांत ही प्रभावित स्टेशनों पर मेट्रो का चलना शुरू हो सका।

मेट्रो रुकने से बढ़ी कैब और ऑटो की रेट

Source =Hindustantimes

मेट्रो सेवाएं ठप्प पड़ जाने के बाद कैब और ऑटो वालों को जबरदस्त मांग बड़ गयी। लोगों ने मेट्रो सेवाएं रुकने के बाद अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचने के लिए कैब और ऑटो का सहारा लिया, लेकिन वहां पर कैब और ऑटो वालों ने मौके का फायदा उठाया और अपने किराये को बढ़ा दिया। राजीव चौक के व्यस्त स्टेशन पर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गयी और मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद अफरा तफरी भी मच गई। मजबूरी में फंसे कई लोगों ने घर पहुंचने के लिए ज्यादा किराया चुकाकर ऑटो रिक्शा किया।

Related Article

सिद्धार्थ मल्होत्रा की हिचकी का शंघाई फिल्म उ...

200 साल पुराने मुद्दे पर सेकी कई राजनितिक रोट...

iPhone 8, iPhone 8+, iPhone x के साथ Apple wa...

ब्रिक्स सम्मेलन में भी पीएम मोदी का 'सबका साथ...

सर्जरी से पा सकते हैं मनचाहे निपल, महिलाओं मे...

मंगल ग्रह पर मिला दो अरब साल से भी पुराना ज्व...