सर्जिकल स्ट्राइक रिटर्न्स - महज 48 घंटे में लिया 4 भारतीय सैनिकों की शहादत का बदला

पिछले हफ्ते शनिवार को सीमापार पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में तीन भारतीय जवान शहीद हो गए थे, राजौरी सेक्टर के केरी से सटी सीमा रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय जवानों पर गोलीबारी की थी।

इस घटना के जवाब में आज तड़के जम्मू-कश्मीर में सरहद पार कर भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान पर बड़ी कार्यवाई की। अपने जवानों के बलिदान का बदला लेते हुए भारतीय सैनिकों ने सरहद पार कर कम से कम 3 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। भारतीय सैनिकों ने पूंछ के करीब रावलकोट में इस बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया।

इस कार्यवाई शुरुआत तब हुई जब भारतीय सेना सरहद पार जा कर आतंकी घुसपैठ के मद्देनज़र आईडी प्लांट कर रही थी। पाकिस्तानी सैनिकों ने इसी दौरान फायरिंग करना शुरू कर दिया और फिर भारतीय जवानों ने जवाबी क्रॉस फायरिंग में करीब तीन पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया। इस कार्यवाही के दौरान भारतीय जवान सरहद पार चले गए। पाकिस्तानी जमीन पर घुसकर भारतीय सैनिकों के द्वारा की गई इस बड़ी कार्यवाही को दूसरे सर्जिकल स्ट्राइक की तरह देखा जा रहा है। 

पहले भी करीब एक साल पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर मुहतोड़ जवाब दिया था। साल 2016 के सितम्बर महीने की 28वीं और 29वीं तारीख की मध्यरात्रि को सरहद पार जा कर भारतीय सेना के जवानों ने सात आतंकवादी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया था। यह कार्यवाई भारतीय सेना ने उन आतंकियों को ध्यान में रखते हुए किया था, जो नियंत्रण रेखा के उस पार से भारत में घुसपैठ की प्लानिंग कर रहे थे। भारतीय जवानों ने ये सर्जिकल स्ट्राइक कश्मीर के उरी सेक्टर के सैन्य शिविर हमले के 2 हफ्ते बाद की थी, इस हमले में 19 भारतीय जवानों की मौत हो गई थी।

अब फिर एक बार भारतीय जवानों ने अपने सैनिकों की शहादत का बदला उसी अंदाज में लिया है। पिछली बार से इस की कार्यवाई में अंतर यह था कि पिछले बार जहाँ भारत ने 2 हफ्ते बाद करवाई की थी वहीं इस बार की जवाबी कार्यवाही महज 48 घंटे के अंदर ही की गई। शनिवार को हुए पाकिस्तानी गोलीबारी का बदला मंगलवार आते आते ले लिया । 

पिछले साल हुए पहले सर्जिकल के बाद भारतीय सैनिकों ने कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भी इसी साल के मई महीने में जवाबी कार्यवाई की थी। भारतीय जवानों ने सरहद पार कर बड़ी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तानी चौकियों को नेस्तोनाबूत कर दिया था। इस बड़ी कार्यवाही का भारतीय सैनिकों ने 30 सेकेण्ड का विडिओ भी जारी किया था। कायदे से तो इसी कार्यवाई को सर्जिकल स्ट्राइक के तौर पर देखा जा सकता है । 

Related Article

नवरात्रि के नौ रातों में पनपने वाली प्रेम कहा...

इस मॉडल को देख आप भूल जाएंगे प्रिया प्रकाश वर...

योगी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के 9 अहम फैसल...

यूनेस्को ने माना कुम्भ मेला का लोहा, विश्व के...

पैम्पर्स नैप्पी पर बने बिल्ली की आकृति में दि...

क्या आप जानते है एक्टर अक्षय कुमार प्रेगनेंट है?