जल्द होने वाली है सोनम कपूर की सगाई, फैमली तैयारियों में जुटी

अनिल कपूर जी एक ऐसे अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं की जिन पर उम्र असर नहीं करती और वो अपनी पहली फिल्म से आज तक लागबहग एक जैसे हीं नजर आते रहे हैं। पर अब एक ऐसी खबर आ रही है जिससे सारी दुनिया जान जायेगी की वो उम्रदराज हो गए हैं। और वो खबर है उनकी बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी। 

जी हाँ, बॉलीवुड की गॉसिप के गलियारों में आज कल सोनम कपूर की शादी की बहुत ज्यादा सुगबुगाहट चल रही है। सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा को कई महीनों से डेट कर रही हैं। ये रिश्ता अब जल्द हीं शादी के बंधनों में बढ़ने वाला है ऐसी खबरे जोरों पर हैं।

हालांकि इन दोनों लव बर्ड्स ने अपने अफेयर और आगामी शादी पर कोई खुलासा नहीं किया है और मिडिया के सामने चुप्पी साध रखी है। पर सोनम कपूर अक्सर अपनी और अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा की तस्वीरें खुद शेयर कर के इन ख़बरों को हवा देती रहती हैं। पिछले दिनों वैलंटाइंस डे के अवसर पर भी सोनम ने एक तस्वीर शेयर की जिसमे आनंद भी उनके साथ नजर आ रहे थे।  इस तस्वीर के साथ उन्होंने प्यार पर एक रोमांटिक कैप्शन भी लिखा।  

अब ऐसी खबरे जोरो पर हैं कि जल्द इनकी सगाई होने वाली है। इनकी सगाई की तैयारियां दोनों परिवारों में जोरो शोरों पर चल रही है। सूत्रों के अनुसार ऐसी खबरे हैं की सगाई के बाद जून जुलाई तक इन दोनों की शादी भी हो सकती है। 

इनकी सगाई की ख़बरे और ज्यादा सही तब साबित होती नजर आती हैं जब कपूर खानदान के बहुत सारे मेंबर आज कल अलग अलग जगहों पर शॉपिंग और तरह तरह के तैयारियों में व्यस्त नजर आती हैं। अभी कुछ दिन पहले ही सोनम कपूर की परिवार के कुछ सदस्य एयरपोर्ट पर देखे गए । इनमे रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, बोनी कपूर और उनकी पत्नी श्रीदेवी तथा बेटी खुशी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। इन सब को एक साथ स्पॉट किये जाने से ये कयास लगाए जाने लगे हैं की शायद किसी विदेशी लोकेशन पर सोनम की सगाई की तैयारियां गुपचुप तरीके से चल रही है। 


Related Article

आईटी + आईटी = आईटी, पीएम नरेन्द्र मोदी ने बना...

चित्रकूट में भजन संध्या और अयोध्या में रासलील...

कश्मीरियों की सुरक्षा और सलाह के लिए CRPF ने ...

इंटरनेशनल फुटबॉलर ने शरीर पर गुदवाया ॐ नमः शि...

योगी सरकार जनता के सामने पेश करेगी 100 दिन का...

जुलाई महीने से ‘बिकनी एयरलाइन्स’ देगी भारत मे...