शनि शिंगणापुर महाराष्ट्र में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर है, जो कि शनि देव के गुण-गान के लिए बहुत प्रसिद्ध माना जाता है। इस शहर में हैरानी की बात यह है कि यहाँ घरों में दरवाजे नहीं होते है। यह आज के समय के अनुसार बहुत अद्भुत तथ्य है, लेकिन यह सोला आने सच है।
आपने कई जगहों पर दरवाजे की जगह पर परदे लगे देखें होंगे लेकिन यहाँ वह भी मिल पाना बहुत मुश्किल है। शिंगणापुर में रहने वाला इंसान का यह मानता है कि भगवन शनि चोरो से उनके घरों की रक्षा करते है। शनि देव का यह ऐसा मंदिर है, जहाँ कोई छत या दिवार नहीं है। असल में बात यह है कि भगवन शनि देव शिंगणापुर में रहने वाले लोगों के संरक्षक है।