v भाजपा में विश्वास दिखाने के लिए आभार, सरकार हमेशा गरीबों की सेवा करेगी - पीएम मोदी | Stillunfold

भाजपा में विश्वास दिखाने के लिए आभार, सरकार हमेशा गरीबों की सेवा करेगी - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल छह अप्रैल को भ...

7 years ago
भाजपा में विश्वास दिखाने के लिए आभार, सरकार हमेशा गरीबों की सेवा करेगी - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। भाजपा की स्थापना छह अप्रैल 1980 को हुई थी, कल भाजपा ने अपने 37 वर्ष पुरे कर लिए है। पांच तारीख को भाजपा के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय पर स्थापना दिवस मनाया गया।

मोदी ने इस खास मौके पर कार्यकर्ताओं के संघर्ष को याद किया और कहा कि भाजपा देश की हमेशा सेवा करेगी खासतौर पर गरीबो और वंचित लोगों की। उन्होंने जनता को भाजपा में विश्वास व्यक्त करने के लिए आभार भी प्रकट किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी इस मौके पर पार्टी पर भरोसा दिखाने के लिए देश की जनता का अभिनंदन किया है।


मोदी ने सोशल मीडिया पर किया ट्वीट

‘भाजपा के स्थापना दिवस पर मैं भाजपा कार्यकर्ताओं के पूरे परिवार को बधाई देता हूं जो पूरे भारत में काम कर रहे हैं.’ मोदी ने कहा, ‘हम भाजपा कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों की कड़ी मेहनत को गौरव के साथ याद करते हैं। जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपनी कोशिशों से पार्टी को खड़ा किया.’ मोदी दीन दयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित करने भाजपा मुख्यालय पहुंचे और उन्हें ‘हमारी प्रेरणा’ बताया.

अमित शाह ने भी किया ट्वीट

इसके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी ट्वीट किया, ‘‘ 37 वर्ष  से राष्ट्र सेवा को समर्पित भाजपा के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं.

Comment