v मशहूर कलाकार, प्रतिबद्ध नेता और बेहतरीन इंसान थे 'विनोद खन्ना': पीएम नरेंद्र मोदी | Stillunfold

मशहूर कलाकार, प्रतिबद्ध नेता और बेहतरीन इंसान थे 'विनोद खन्ना': पीएम नरेंद्र मोदी

पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे मशहूर एक्टर और स...

6 years ago
मशहूर कलाकार, प्रतिबद्ध नेता और बेहतरीन इंसान थे 'विनोद खन्ना': पीएम नरेंद्र मोदी

पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे मशहूर एक्टर और सांसद विनोद खन्ना का मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में कल 70 साल की उम्र में निधन हो गया। विनोद खन्ना ने मुक़द्दर का सिकंदर, हेरा फेरी, अमर अकबर एंथनी, परवरिश जैसी एक से एक सुपरहिट फिल्मे दी है। उन्होंने ना केवल रील बल्कि रियल जिंदगी में भी अपने जीवन के विभिन्न कालखंडों में अलग-अलग किरदारों को बड़ी शिद्दत के साथ निभाया।

बॉलीवुड और राजनेताओं ने जताया दुःख

Source = Rediff

विनोद खन्ना कि मृत्यु की खबर आते ही बॉलीवुड सकते में आ गया। जिसे ही यह खबर अमिताभ, रिसगि कपूर तथा अन्य बॉलीवुड हस्तियों को पड़ी। वे तुरंत उनके घर पहुंचे-

विनोद खन्ना कि मृत्यु की खबर आते ही अभिनेत्री सायरा बानो ने सुप्रिया सोगले से बातचीत करते हुए कहा, "मेरे लिए बहुत हिला देने वाली ख़बर है। मैंने विनोद जी के साथ कई फ़िल्मों में काम किया। मैं उनके परिवार, उनकी पत्नी और बच्चों से बहुत क़रीब रही हूं। बेहद हैंडसम हीरो और मुकम्मल हीरो थे वो, मैंने एक बेहतरीन दोस्त खो दिया है।"

मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि

Source = Oneindia

विनोद खन्ना के निधन पर पीएम मोदी ने भी ट्विटर के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मोदी जी ने लिखा कि वे एक मशहूर कलाकार, प्रतिबद्ध नेता और बेहतरीन इंसान के तौर पर विनोद खन्ना को हमेशा याद रखेंगे। उनके निधन से गहरा दुख पहुंचा है. मेरी श्रद्धांजलि.


विनोद खन्ना का राजनीतिक सफर

Source = Oneindia

  • फिल्मी पर्दे पर तो विनोद खन्ना ने सबका दिल जीतकर खूब तालिया बंटोरी, उसी तरह सियासी पिच पर भी वे कामयाब रहे। आईए विनोद खन्ना के सियासी सफर के बारे में कुछ पलो पर नजर डालते है। 
  • वर्ष 1998 में विनोद खन्नान ने राजनीति में कदम रखा। उसी साल वे 12वीं लोकसभा चुनावों में पंजाब के गुरदासपुर से पहली बार बीजेपी के टिकट पर संसद पहुंचे। 1999 और 2004 के आम चुनावों में भी उन्होंने लगातार इसी सीट पर जीत दर्ज की थी। 
  • अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्वी में वे केंद्र की बीजेपी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री और 2003-04 में विदेश राज्य मंत्री रहे।
  • 2014 में एक बार फिर वे बीजेपी के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव जीते और चौथी बार मौजूदा 16वीं लोकसभा के सदस्यी बने। हालाँकि 2009 में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। 
  • विनोद खन्ना ने बीजेपी के लिए कई राज्यों में प्रचार किया, उस समय उन्हें बीजेपी का स्टार प्रचारक कहा जाता था। कुछ लोगो का यह भी कहना है कि हेमा मालिनी को राजनीति में लाने वाले विनोद खन्ना ही थे।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए भी उन्होंने प्रचार किया था। योगी के सीएम बनाने के बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल भी हुई थी।


Comment