तो इन कारणों से बड़ी उम्र की लड़कियां पसंद करते है लड़के

ऐसा कहा जाता है कि प्यार, रूप रंग, जात पात और उम्र नहीं देखता,वह इन सबसे परे होता है।

6 years ago
तो इन कारणों से बड़ी उम्र की लड़कियां पसंद करते है लड़के

ऐसा कहा जाता है कि प्यार, रूप रंग, जात पात और उम्र नहीं देखता,वह इन सबसे परे होता है। भारत में अधिकांश लोग किसी लड़के की शादी करते समय उससे कम उम्र की लड़की ही खोजते है, क्योंकि बोला जाता है कि अगर लड़का बड़ा है तो घर को संभाल सकता है।

लेकिन आज के इस दौर ने इस बात को काफी पीछे छोड़ दिया है। आज कल लड़के अपने से छोटी नहीं बल्कि बड़ी उम्र की लड़की पसंद करते है। आज सामान्य लोग से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड तक इस भीड़ में शामिल हो गए है। बहुत से सेलेब्रिटी तो इसका उदाहरण भी बन चुके है। तो चलिए जानते है आखिर क्यों लड़के अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों को चुनते है।

बड़ी उम्र की लड़किया आर्थिक रूप से स्ट्रांग होती हैं

Source = Blogspot

बड़ी उम्र की लड़किया अपने करियर और पैसों के लिए काफी  समझदार होती है। भविष्य में क्या करना है ये वो बहुत अच्छे से जानती है। आर्थिक रूप से सक्षम होने से लड़कियां इंडिपेंडेंट बनती हैं  इसलिए लड़को को इस तरह की लड़किया काफी पसंद आती  है|

लड़को को यह पता होता है की जरूरत पड़ने पर वे उन्हें सर्पोट करने में सक्षम होती हैं| लकड़ो को यदि ऐसा हमसफ़र मिल जाये जो उसके साथ कदम मिला कर चले तो कोई भी लड़का इसके लिए ना नहीं कहेगा|

लड़कों को भी चाहिए जिम्मेदार साथी

Source = Truroschool

  • जब लड़का किसी लड़की से शादी के लिए सोचता है तो वह चाहता है की उसका लाइफ पार्टनर समझदार होना चाहिए, जो  उसके साथ कन्धा मिलाकर चल सके।
  • बड़ी उम्र की लड़किया अनुभवी और आत्मविश्वासी  होती है और वह आसानी से फैसला ले सकती है  जिस कारण लड़के उनको पसंद करते है  ताकि उन पर भरोसा  किया जा सके। 
  • बड़ी उम्र की लड़कियां उम्र के साथ ज्यादा समझदार हो जाती है जिसके कारण उनमे व्यवहारकुशल आती जाती है और वो आसानी से लोगो  का दिल जीत  लेती हैं| बड़ी उम्र की लड़किया ज्यादा केयरिंग भी होती हैं|

बड़ी उम्र की लड़कियों में रिश्तों को संभालने का हुनर होता है

Source = Ehowcdn

बड़ी उम्र की लड़कियों में रिश्तो को लेकर कोई परेशानी नहीं रहती क्युकी उनका  नजरिया  रिश्तो के लिए स्पष्ट रहता है|

वो  हर सिचुएशन को आसानी से संभाल लेती है| एक उम्र निकल  जाने के बाद लड़कियों में गंभीरता आ जाती हैं और वो इस रिश्ते को समझदारी के साथ संभालकर रखने में सक्षम हो जाती हैं। 

अगर आप किसी से जिंदगी भर का रिश्ता चाहते हैं तो आप ये भी चाहेंगे कि आपका पार्टनर आपके परिवार को भी साथ लेकर चले।

लड़को को पूरा स्पेस मिलता है

Source = Picdn

बड़ी उम्र की लड़किया पतियों की लाइफ में ज्यादा इंटरफेयर नहीं करती है। क्यूंकि वह नौकरी पेशा और आत्मनिर्भर होती है| इस  प्रकार की लड़किया अपने कर्तव्यो के प्रति ईमानदार होती है।  जिसके कारण लड़के अपने काम में बिना किसी टेंशन ध्यान दे सकते है। खुद की लाइफ में अगर कोई हस्तक्षेप न करे तो लड़को को इससे ज्यादा कुछ और नहीं चाहिए होता है।  

बड़ी उम्र की लड़किया  में अपनी माँ को देखते है लड़के

लड़के अपने लाइफ पार्टनर में माँ को देखना चाहते है क्यूंकि माँ उसे निस्वार्थ भाव से प्यार करती है। उसकी देखभाल करती है| इसलिए वह बड़ी उम्र की लड़की को आसानी से पसंद कर लेते है|

Comment

Popular Posts