उत्तर प्रदेश में दलित लड़की से शादी करने पर अगड़ी जाती के युवक की गोली मार कर की गई हत्या

ऑनर किनिंग के एक संदिग्ध मामले में एक 19 वर्षीय युवक जिसने हाल हीं में एक दलित लड़की से शादी की थी, को स्थानीय थाने से 500 गज की दूरी पर गोली मार दिया गया। उत्तर प्रदेश में घटी इस घटना सबको सकते में डाल दिया है। ये घटना कानपुर शहर के पॉश इलाके बिरहाना रोड का बताया जा रहा है। घटना फीलखाना थाने से 500 गज दूरी पर घटी बताई जा रही है। पुलिस ने मृत युवक की पहचान सोनू सिंह उर्फ़ नारू के रूप में किया है जो शहर के सिरकी मोहाल का रहने वाला बताया जा रहा है।

सर्कल ऑफिसर अजय कुमार ने इस मामले पर बताते हुए कहा की पांच लोग जिनमे से एक दलित युवती का चाचा आशीष सोनकर भी था, दो मोटरसाइकल पर सवार हो कर सोनू सिंह के पीछे आये और गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। जब घटना की खबर पुलिस तक पहुंची तो पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने सोनू सिंह को खून से लतपथ सड़क पर गिरा हुआ पाया। अस्पताल ले जाते वक़्त पीड़ित की मृत्यु हो गई।

आरम्भिक जांच से पता चला की सोनू सिंह और दलित लड़की के बीच प्रेम सम्बन्ध था और कुछ महीने पहले हीं उन दोनों ने अपने इस प्रेम सम्बन्ध को शादी के रिश्ते में बदल दिया था। लड़की के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। ये एक अंतर्जातीय विवाह जिसमे लड़का अगड़ी जाती का था और लड़की दलित थी। कानपुर ईस्ट के एसपी अनुराग आर्य ने बताया की इस घटना के पीछे अंतर्जातीय विवाह भी हो सकता है। इसके आगे उन्होंने बताया की लड़की के चाचा ने सोनू सिंह की हत्या के लिए किराए पर हत्यारों को बुलाया था। एसपी ने बताया की उन्होंने प्रमुख संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है।

Related Article

देशहित के लिए मोदी का बड़ा फैसला - 40,000 मुसल...

दीपिका पादुकोण जल्द नजर आ सकती हैं हॉलीवुड की...

सुकमा हमले का CRPF ने लिया बदला - बीजापुर में...

कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रेमचंद गुड्डू हुए ...

वायरल वीडियो - फौजी को थप्पड़ मारने वाली महिल...

इजराइल में पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत, वहां ...