नोएडा शहर में 4 साल की बच्ची से 8वी के लड़के ने किया रेप

वैसे तो भारत एक ऐसा देश है जहाँ देवियों को पूजा जाता है लेकिन वही इस देश में कई ऐसी घटनाएं सुनने को मिल रही जिसे देखकर कोई नहीं कह सकता है कि यहाँ लड़कियां सेफ है। लड़कियों के साथ बढ़ रहे रेप और छेड़छाड़ के केस इस बात का सबुत देते है। देश का ऐसा हाल क्यों है ये तो कोई नहीं कह सकता है लेकिन जहाँ बड़ी लड़कियाँ सेफ नहीं है वही छोटी बच्चियों के साथ भी ऐसी दुर्घटना देखने को मिल रही है। अब छोटी बच्चियाँ भी देश में सुरक्षित नहीं है।

अगर आप भी अपनी बच्ची को सुरक्षित रखना चाहते है तो आपको भी अपने किसी भी जान पहचान वाले व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना चाहिए। कब कौन किसी तरह से आपके पीठ पीछे आपकी बच्ची के साथ कुछ कर दे कुछ कह नहीं सकते। सच ही कहते है लोग आजकल किसी पर भी भरोसा करने का ज़माना नहीं है। अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा क्या हो गया जिससे की आपको अपने किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए।

हाल ही में उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में एक 4 साल की बच्ची के साथ हुआ रेप और अब आप भी यह बात जानकर चौंक गए होंगे की मात्र 4 साल की बच्ची के साथ कोई ऐसा कैसे कर सकता है किसी की हिम्मत भी कैसे हो सकती है लेकिन यह एक बहुत की दुखद सत्य है। जिसे जानकर आपको भी दुःख होगा। यह घटना नोएडा के थाना सेक्टर 49 के सर्फाबाद गांव का है और जिस लड़के ने उस बच्ची के साथ रेप किया है वह खुद ही आठवीं कक्षा का छात्र है जिसकी उम्र सिर्फ 16 साल ही है।

बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बच्ची तो अपने घर में खेल रही थी। तभी पड़ोस का यह बच्चा घर आया और बच्ची को खेलते खेलते और अपनी बातो में बहलाकर और फंसाकर अपने कमरे में ले गया और उसके बाद उसके साथ ये दुष्कर्म किया। बच्ची के पेरेंट्स ने पुलिस में कंप्लेंट करवाई और आप उस लड़के के खिलाफ मारपिट और रेप का केस करवाया है। अभी लड़का पुलिस की गिरफ्त में है।

थाना सेक्टर - 49 के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया है कि बच्ची के पिताजी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनकी चार साल की बेटी घर पर थी और खेल रही थी तभी पड़ोस का 16 साल का लड़का उनकी बच्ची को फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और फिर बच्ची के साथ मारपिट और रेप किया। 4 साल की उस बच्ची को पास ही के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया ताकि उसका उपचार हो सके लेकिन उसके साथ हुई इस दुर्घटना के कारण अभी भी उस बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में अपराध, रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इससे पहले बीते 24 फ़रवरी को जहां दिल्ली में एक छात्रा पर वीर्य से भरा गुब्बारा फेंकने की घटना सामने आई थी।

Related Article

मंगल ग्रह पर मिला दो अरब साल से भी पुराना ज्व...

सूर्य नमस्कार और नमाज में है समानताएं - योगी ...

योगी के अयोध्या पहुचंते ही गूंजने लगे "जय श्र...

WWC 2017: सचिन और विराट पर भरी पड़ी हरमनप्रीत कौर

यूपी में सिर्फ काम होगा - महापुरुषों की छुट्ट...

J&K में सेना के कोचिंग सेंटर 'सुपर 40' से 9 छ...